फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: In Ambedkar Nagar, an innocent girl suffered for four months from the wounds and died; the accused

यूपी: अंबेडकरनगर में दुष्कर्म के घाव से चार माह तड़पी मासूम, तोड़ा दम; आरोपी जेल में निरुद्ध

Sat, 17 Oct 2026 05:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
अमर उजाला, अम्बेडकरनगर Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 17 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

अंबेडकरनगर के बेवाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म की घटना के करीब चार महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। मामले का आरोपी गोलू उर्फ वीरू पहले से जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
UP: In Ambedkar Nagar, an innocent girl suffered for four months from the wounds and died; the accused
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बेवाना क्षेत्र में दुष्कर्म की पीड़ा से चार माह तक जूझने के बाद छह वर्षीय मासूम की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए थे। यहां शाम करीब चार बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, पिछले छह दिनों से वह खाना-पीना नहीं खा पा रही थी। उसके शरीर में सूजन आ गई थी और त्वचा पर कालापन बढ़ने लगा था। मामले का आरोपी गोलू उर्फ वीरू पहले से जेल में निरुद्ध है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, 27 जून 2026 को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पट्टीदार का बेटा गोलू उर्फ वीरू उसे टॉफी-चॉकलेट दिलाने का लालच देकर ऐसे घर में ले गया, जहां उस समय कोई नहीं था। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्ची रक्तस्राव से पीड़ित थी और आरोपी भी वहां मौजूद था। बच्ची ने परिजनों को अपने साथ गलत काम किए जाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसी दिन आरोपी को पकड़ लिया था।

विज्ञापन

 

Trending Videos

छह दिन चला था इलाज, फिर बिगड़ती गई हालत

घटना के बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब छह दिन इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई, लेकिन उसकी तकलीफ बनी रही। परिजनों के मुताबिक, बच्ची लगातार दर्द से परेशान थी। पिछले छह दिनों में उसकी हालत और बिगड़ गई। शरीर में सूजन आने के साथ त्वचा काली पड़ने लगी और उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया।

बुधवार को परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण वापस लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को दोबारा अस्पताल पहुंचने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।

 

 

विज्ञापन

लुधियाना में करता था फल बेचने का काम

आरोपी गोलू उर्फ वीरू की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है। वह रिश्ते में बच्ची के चचेरे भाई का बेटा है। परिजनों के मुताबिक, वह पंजाब के लुधियाना में फल बेचने का काम करता था और होली के समय गांव आया था। घटना के बाद से वह जेल में निरुद्ध है। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा है। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि बच्ची की मौत की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed