{"_id":"6ad3ae88de5adb88ea00745a","slug":"raised-issues-regarding-the-bus-stand-roads-and-cleanliness-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-167339-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बस स्टैंड, सड़क और सफाई की उठाई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बस स्टैंड, सड़क और सफाई की उठाई समस्या
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिक
राजेसुल्तानपुर। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में नागरिकों ने नगर की समस्याएं उठाईं। प्रमुख बाजार में बस स्टैंड बनवाने, टूटी सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था में सुधार और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर शिलापट्ट लगाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
वार्ड तीन के सभासद चंद्रेश ने कहा कि प्रमुख बाजार में बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। भाजपा नेता विवेक सिंह ने वसुधा सिंह स्मारक स्थल पर प्रतिमा के ऊपर छतरी लगवाने, परिसर का सुंदरीकरण कराने और क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम का शिलापट्ट लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने सड़क और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग की।
मोनू मोदनवाल ने दुर्गा पूजा और दीपावली को देखते हुए सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने की मांग की। राजेंद्र सिंह पप्पू ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरन सिंह ने नगर के विकास में सभी से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
दो हजार परिवारों को मिला आवास योजना का लाभ
नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। तीन साल चार माह के कार्यकाल में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के कार्य कराए गए हैं। करीब दो हजार परिवारों को आवास योजना का लाभ मिला है। इनमें 1,212 आवास पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि 1,300 आवास पात्रता सूची में भी शामिल हैं। इस दौरान नामित सभासद मुसाफिर सोनकर, शिव शंकर, अशोक कुमार, रमेश मद्धेशिया, दीपक सिंह, मुकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।