फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Innocent child suffered for four months from the trauma of rape, then succumbed.

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के दर्द से चार महीने तक तड़पी मासूम, तोड़ा दम

Sat, 17 Oct 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Innocent child suffered for four months from the trauma of rape, then succumbed.
अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र में दुष्कर्म की पीड़ा से चार माह तक जूझने के बाद छह वर्षीय मासूम की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए थे। यहां शाम करीब चार बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, पिछले छह दिनों से वह खाना नहीं खा पा रही थी। उसके शरीर में सूजन आ गई थी और त्वचा पर कालापन बढ़ने लगा था। मामले का आरोपी गोलू उर्फ वीरू पहले से जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 27 जून 2026 को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गोलू उर्फ वीरू उसे टॉफी-चॉकलेट दिलाने का लालच देकर ऐसे घर में ले गया, जहां उस समय कोई नहीं था। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्ची रक्तस्राव से पीड़ित थी और आरोपी भी वहां मौजूद था। बच्ची ने परिजनों को अपने साथ गलत काम किए जाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसी दिन आरोपी को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

छह दिन चला था इलाज, फिर बिगड़ती गई हालत : घटना के बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब छह दिन इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई, लेकिन उसकी तकलीफ बनी रही। परिजनों के मुताबिक, बच्ची लगातार दर्द से परेशान थी। पिछले छह दिनों में उसकी हालत और बिगड़ गई। शरीर में सूजन आने के साथ त्वचा काली पड़ने लगी और उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया। बुधवार को परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण वापस लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को दोबारा अस्पताल पहुंचने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में फल बेचता था आरोपी : आरोपी गोलू उर्फ वीरू की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है। परिजनों के मुताबिक, वह पंजाब के लुधियाना में फल बेचने का काम करता था और होली के समय गांव आया था। घटना के बाद से वह जेल में निरुद्ध है। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा है। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि बच्ची की मौत की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed