{"_id":"69333d15abff874d9106a897","slug":"two-youths-killed-five-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-146526-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, पांच घायल
Sat, 06 Dec 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो।
अंबेडकरनगर। टांडा और बसखारी इलाकों में बृहस्पतिवार की रात से लेकर शुक्रवार शाम तक हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई शुरू की है।
बरात से लौटते समय वाहन से टकराया बाइक सवार, गई जान
बसखारी के मसड़ा मोहनपुर निवासी शिवम (22) की बृहस्पतिवार देर रात बरात से लौटते समय लुंबिनी-दुद्धी राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिवम के चाचा संदीप कुमार के मुताबिक वह पढ़ाई के साथ-साथ वैवाहिक कार्यक्रमों में हलवाई का काम करते थे। बृहस्पतिवार को गांव से टांडा के आसोपुर एक बरात में शामिल होने शाम सात बजे गए थे। रात 10 बजे बरात से बाइक से वापस घर जाने के लिए निकले थे। लुंबिनी-दुद्धी राजमार्ग के अकबरपुर-टांडा ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी अज्ञात ट्रक उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में वह उछल कर हाईवे पर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के चलते सिर पर गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पीछे से आ रहे गांव के अन्य लोग हाईवे पर भीड़ देखकर रुके तो शिवम के छोटे भाई को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शिवम को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
शिवम की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मां मुन्नी देवी बेसुध हो गईं। पिता मनोज प्रजापति अंबाला में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं। छोटा भाई सत्यम कक्षा-11 में पढ़ाई करता है। बड़ी बहन सरिता का विवाह हो चुका है। हादसे के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। सत्यम ने बताया कि शिवम परिवार के हालातों को देखते हुए रोजगार भी कर रहे थे, इससे भरण पोषण में मदद करते थे।
वनरोज से टकराकर घायल हुए छात्र ने तोड़ा दम
टांडा के रामपुर कलां गांव के इंद्रजीत सागर (21) शुक्रवार शाम जलालपुर रोड पर स्थित कल्पा देवी महाविद्यालय से परास्नातक की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। बसखारी के हरैया के पास अचानक सामने आए वनरोज से टकराकर गिर गए। हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर व चेहरे पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों को मौके पर बुला लिया गया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
बाइक को टक्कर मारने के बाद खंती में पलटी बोलेरो, पांच लोग घायल
हंसवर के सिंहपुर निवासी अनंत (25) व बरही निवासी इंद्रेश (18) बाइक से अकबरपुर की तरफ से जा रहे थे। बसखारी इलाके में मसड़ा मोहनपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार छिटककर दूर गिरे। वहीं, बोलेरो सड़क के किनारे लगे हैंडपंप व पेड़ को तोड़ते हुए सड़क से लगभग 25 मीटर दूर खंती में जाकर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग पुलिस को सूचना देकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। जैसे-तैसे चार पहिया वाहन में फंसे दुर्गा प्रसाद सिंह निवासी अमड़ी अटका समेत तीन लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी पांच लोगों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से पैर टूटने के चलते अनंत व इंद्रेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। दोनों वाहनों को अभिरक्षा में लिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।