{"_id":"63af29735020a17fcc6dcf50","slug":"two-youths-died-after-being-crushed-by-a-tractor-ambedkar-nagar-news-lko664301429","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर/हजपुरा। ट्रिपलिंग कर रहे युवकों में से एक की ट्रैक्टर से कुचलकर खजुरी बाजार में मौत हो गई। उधर, मौहरिया खानपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। दोनों हादसों में हेलमेट निकल जाने से युवकों के सिर में चोट लगने से मौत हुई।
गुरुवार देरशाम ज्योतिपुर समैसा निवासी राजन (20) अपने दोस्त विकास (22) व बब्लू (25) को लेकर बाइक से बाजार से घर लौट रहा था। खजुरी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए थे। इसमें राजन की बाद में मौत हो गई। दोनों अन्य घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। राजन ने हेल्मेट लगा रखा था लेकिन उसके निकल जाने के चलते सिर में आई चोट से मौत हो गई।
थाना क्षेत्र सम्मनपुर के महरी का पूरा निवासी जोगिंदर (44) गुरुवार देरशाम पत्नी सीमा (40) का अकबरपुर से उपचार कराकर बाइक से घर लौट रहा था। खानपुर मौहरिया के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे जोगिंदर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घायल पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जोगिंदर को भी सिर में चोट आई। इसका भी हेल्मेट हादसे के दौरान निकल गया था। उसके हाथ-पैर में भी गंभीर चोट आई।