{"_id":"65ba881293100a563505f797","slug":"two-trains-cancelled-arrived-late-by-eight-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-110207-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो ट्रेनें निरस्त, आठ घंटों देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो ट्रेनें निरस्त, आठ घंटों देरी से पहुंचीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं । बुधवार को जहां दो ट्रेनें निरस्त होने से अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचीं तो वहीं आठ ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बीते दिनों जहां जाफराबाद से अकबरपुर होते हुए बाराबंकी तक रेल लाइन दोहरीकरण काम होने के चलते ज्यादातर ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहा तो कई ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था ।
25 जनवरी से ट्रेनों का संचालन एक बार फिर से प्रारंभ तो हुआ लेकिन इस बार खराब मौसम के चलते नियमित रूप से ट्रेनों का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को भी खराब मौसम के चलते ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चलने का दौर जारी रहा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों के अनुसार इंटरसिटी व उत्सर्ग ट्रेन निरस्त होने के चलते अकबरपुर नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटा, दून एक्सप्रेस चार घंटा, गंगा सतलज साढ़े सात घंटा, कोलकाता ट्रेन चार घंटा, कैफियात साढ़े छह घंटा, मरुधर डेढ़ घंटा, साबरमती ट्रेन ढाई घंटा व जम्मूतवी ट्रेन डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची ।