फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two teenage girls missing in Ambedkar Nagar abduction alleged police have registered FIR and launched search

AmbedkarNagar News: दो किशोरियां लापता, अपहरण का आरोप; प्राथमिकी दर्ज करके तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 27 Jun 2026 03:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 03:33 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में दो किशोरियां लापता हो गईं। दोनों का अपहरण करने का आरोप है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two teenage girls missing in Ambedkar Nagar abduction alleged police have registered FIR and launched search
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में बसखारी व टांडा क्षेत्र से दो किशोरियां लापता हो गईं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। टांडा क्षेत्र के एक व्यक्ति के अनुसार वह और उनकी मां संविदा पर सफाईकर्मी हैं। 24 जून को दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे जबकि उनकी 16 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। 

विज्ञापन


आरोप है कि दोपहर करीब 4:30 बजे मोहल्ले का ही जुबेर उर्फ अटल घर पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। हर-संभव स्थान पर तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी किशोरी को सुल्तानपुर स्थित अपनी बहन के घर ले गया है। 
विज्ञापन


वहीं बसखारी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री 23 जून की रात करीब तीन बजे घर से कहीं चली गई। वह अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई है। मोबाइल पर संपर्क करने पर किशोरी ने बताया कि वह लखनऊ जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार को उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी। आशंका जताई है कि किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed