{"_id":"65d76bb17ce7ff770104ebe1","slug":"two-religious-places-will-be-developed-at-a-cost-of-rs-525-crore-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-111275-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सवा पांच करोड़ की लागत से होगा दो धार्मिक स्थलों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सवा पांच करोड़ की लागत से होगा दो धार्मिक स्थलों का विकास
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विकास को लेकर बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों से बड़ी खबर सामने आई। वंदन योजना के तहत पवित्र शिवबाबा धाम व बुढि़या माता मंदिर के सुंदरीकरण के लिए शासन ने 393.85 लाख रुपये की मंजूरी दे दी तो वहीं पर्यटन विभाग ने शिवबाबा के विकास के लिए अलग से 123.87 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए।
डीएम अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि शासन ने शिवबाबा धाम के विकास के लिए वंदन योजना के तहत दो करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस रकम से शिवबाबा में अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग से परिसर में मुख्य मंदिर तक 20 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। परिसर के अंदर पश्चिम गेट तक तथा मुख्य मंदिर से सीहमई कारीरात जाने वाले मार्ग तक आरसीसी सड़क का निर्माण होगा। परिसर में 88 नए बिजली पोल तथा लाइट लगाने के साथ ही दो हाईमास्ट लगाई जाएंगी। एक विश्रामलय का निर्माण भी इसमें होगा। यहीं पर पर्यटन विभाग ने लगभग सवा एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसमें 50 लाख की पहली किस्त मंजूर कर दी गई है। इससे यहां वृहद पौधरोपण, सोलर लाइट, परिसर के अंदर इंटरलाकिंग सड़क, एक बहुउद्देशीय हाॅल, शौचालय ब्लॉक, रसोई घर तथा स्टोर रूम आदि का निर्माण होगा।
वंदन योजना के तहत राजेसुल्तानपुर के बुढि़या माता मंदिर में विश्रामालय, इंटरलाकिंग, संपर्क मार्ग, मार्ग प्रकाश, पेयजल तथा अन्य सुंदरीकरण कार्य के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। डीएम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जिले के दो-दो धार्मिक स्थलों का इस योजना के तहत हो रहा है। आने वाले वर्ष में अन्य धार्मिक स्थलों का भी विकास योजना के तहत कराया जाएगा।