{"_id":"60159d128ebc3e33dd74ab82","slug":"two-people-died-due-to-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko562379746","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों मेें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुल्तानपुर जिले के हालापुर बरौली निवासी अभिषेक (19) पुत्र रमेश कुमार शुक्रवार देर शाम महरुआ बाजार में सब्जी खरीदने आया था। बताया जाता है कि इसी दौरान एनएच 232 पर उसे महरुआ के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक देख पाते, तब तक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, कजपुरा निवासी रामपियारे (65) शाम को हजपुरा बाजार गए थे। साइकिल से वह घर लौट रहे थे, तभी बाजार के पूर्वी छोर पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर सम्मनपुर एसओ रामलखन पटेल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, जिले के अन्य क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दिनेश कुमार (32) पुत्र गंगाराम निवासी यादवपुर अहिरौली व घनश्याम (38) पुत्र बृजलाल निवासी केदारनगर इब्राहिमपुर घायल हो गए। दोनोें घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।