{"_id":"5810efdd4f1c1bcc75bc4094","slug":"two-people-bitten-by-snake-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से दो की हालत बिगड़ी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से दो की हालत बिगड़ी, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
snake
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत अलग-अलग गांवों में दो लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संग्रामपुर गांव निवासिनी गुड़िया (18) पुत्री संतकुमार को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर की साफ-सफाई कर रही थी।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहमई गांव निवासी दुर्गेश (22) पुत्र रघुनंदन को बुधवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन