फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two parties fight over drinking alcohol, seven injured

Ambedkar Nagar News: शराब पीने पर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

Fri, 30 May 2025 06:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 30 May 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Two parties fight over drinking alcohol, seven injured

विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी क्षेत्र के अमिया बाभनपुर गांव में वरीक्षा कार्यक्रम के दौरान हैंडपंप पर शराब पीने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चल गए। घटना में दोनों पक्षों से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है।

मामले की शुरुआत उस समय हुई जब शैलेश के घर वरीक्षा कार्यक्रम के दौरान उसके कुछ रिश्तेदार पड़ोसी बच्चूलाल के हैंडपंप के पास बैठकर शराब पीने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया। घटना में एक पक्ष से शैलेश, उमेश, अखिलेश, राम अंजोर, दिलीप कुमार तथा दूसरे पक्ष से बच्चूलाल, राजेश, धर्मेंद्र, जितेंद्र, मुकेश, विशाल, दिनेश घायल हुए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर राम अंजोर और दिलीप कुमार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। विवाद को लेकर दोनों पक्षों से अलग-अलग तहरीरें दी गईं। एक पक्ष से शैलेश ने सात लोगों पर व दूसरे पक्ष से बच्चूलाल ने पांच लोगों पर बलवा, गाली-गलौज, मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मुकदमा पंजीकृत कर घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मौके पर दोनों पक्ष से आठ लोगों को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed