{"_id":"6a9301b356862a109a06ae43","slug":"patients-flock-to-the-district-hospital-treatment-for-1273-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-163806-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में उमड़े मरीज, 1273 का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में उमड़े मरीज, 1273 का उपचार
विज्ञापन
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। मौसम में बदलाव के कारण बुखार और वायरल का प्रकोप बढ़ा है। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक इंतजार करना पड़ा।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को कुल 1273 मरीजों का उपचार हुआ। फिजीशियन कक्षों में सबसे अधिक दबाव रहा। डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. योगेश वर्मा और डॉ. विवेक त्रिपाठी ने 400 से अधिक मरीजों का उपचार किया। इनमें बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, शरीर दर्द, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीज अधिक थे। त्वचा रोग विभाग में 133, ईएनटी ओपीडी में 274 और नेत्र विभाग में 104 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी आधे समय की थी, जिससे शनिवार को मरीजों की संख्या बढ़ी।
चिकित्सकों ने वायरल संक्रमण से बचने के लिए साफ पानी पीने, हाथों को धोने, ताजा भोजन लेने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने को कहा गया। गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा गया। अकबरपुर शहजादपुर के अकमल ने दो दिन से बुखार होने पर अस्पताल में भीड़ का अनुभव बताया। कटेहरी की ज्योति ने भी बुखार और पेट दर्द के लिए फिजीशियन को दिखाया।