फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two crore jewels sold on Akshay Tritiya

अक्षय तृतीया पर दो करोड़ के गहने बिके

Sun, 30 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 30 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
 Two crore jewels sold on Akshay Tritiya
शहजादपुर में अक्षय तृतीया के मौके पर आभूषणों की खरीददारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया पर्व के दूसरे दिन शनिवार को भी जिले का सराफा बाजार पूरे दिन ग्राहकों से गुलजार रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सराफा दुकानों पर पहुंचकर सोने व चांदी के आभूषण की खरीददारी की।
विज्ञापन


शनिवार को लगभग सवा दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। आभूषणों की खरीददारी के साथ साथ लोगों ने पूजन अर्चन के साथ साथ दान भी किया।  शुक्रवार को पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोगों ने सराफा दुकानों पर पहुंचकर मनपसंद आभूषणों की खरीददारी की थी।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि लोगों का रूझान हल्के व आकर्षक डिजाइन वाले आभूषण की तरफ अधिक रहा। पहले दिन जिले में लगभग 2 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।  शनिवार को दूसरे दिन भी सराफा बाजार में सुबह से ही रौनक छाई रही। न सिर्फ शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने सराफा दुकानों पर पहुंचकर सोने व चांदी के आभूषण की खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादपुर के युवा सराफा व्यवसायी विशु सोनी ने कहा कि पर्व के दूसरे दिन भी लोगों का रूझान हल्के व आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों की खरीददारी पर अधिक रहा। 
वाराणसी व कानपुर के बने आभूषणों की बिक्री अधिक हुई। सराफा व्यवसायी राजकुमार ने कहा कि सोने की चेन व अंगूठी की बिक्री अधिक हुई।

हार भी बिके, लेकिन कम वजन वाले हारों की खरीददारी ज्यादा की गई। सराफा व्यवसाई वीरेंद्र सेठ ने बताया कि जिले में शनिवार को सवा दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार रहा। अक्षय तृतीया पर्व को लेकर लोगों में भी उत्साह का माहौल दिखा।

अकबरपुर के सोमदेव वर्मा ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन आभूषण खरीदना उनके लिए सदैव शुभ रहा। इसे देखते हुए उन्होंने सोने की चेन व अंगूठी खरीदी। कटेहरी की मंजू लता व सुरभि ने कहा कि उन्होंने सोने की चेन खरीदी है। वे प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के दिन आभूषण जरूर खरीदती हैं।


जलालपुर के अभिमन्यु सिंह व टांडा के सौरभ ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन आभूषण खरीदने से वर्ष भर घर में धन की कमीं नहीं रहती। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने आभूषण की खरीददारी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed