{"_id":"675a775484c86f05ee092df8","slug":"two-children-injured-in-dog-attack-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125982-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कुत्तों के हमले में दो बालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कुत्तों के हमले में दो बालक जख्मी
Thu, 12 Dec 2024 11:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले में बुधवार को कुत्तों के हमले में दो बालक जख्मी हो गए। उन्हें संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
बुधवार को मीरानपुर निवासी अजमेरी का पांच वर्षीय पुत्र अयान व इमरान का छह वर्षीय पुत्र फुरकान घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगा दिया। हमले में दोनों बालक जख्मी हो गए। उन्हें संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया।
मोहल्ले के रेहान जैदी, कल्बे आबिद, गालिब अब्बास, राधेश्याम, रजा अनवर ने कहा कि बीते कुछ दिनों से कुत्तों का हमला बढ़ा है। संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के क्षेत्र में लगभग हर समय कुत्तों का झुंड रहता है। अक्सर लोग इनके हमलों का शिकार हो रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया।