फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two buses collide, 18 passengers injured

Ambedkar Nagar News: दो बसों में टक्कर, 18 यात्री जख्मी

Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two buses collide, 18 passengers injured
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। रोडवेज की दो बसों के बीच सोमवार दिन में आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनोंं बसों में बैठे 18 लोगों को चोटें आ गईं। घायलों का स्थानीय सीएचसी में उपचार कराया गया। दो घायलों को जिला अस्पताल भेजना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को हैदरगढ़ डिपो की दो रोडवेज बस लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थीं। वे अहिरौली थानाक्षेत्र के यादवनगर तिराहे के पास पहुंची थीं। तभी ओवरटेक करने के दौरान दोनोंं बसों की आगे पीछे से टक्कर हो गई। इससे दोनों बस में बैठे 18 लोग चोटिल हो गए। घायलों को स्थानीय कटेहरी सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कटका थानाक्षेत्र की टिंडोलिया गांव निवासी शिल्पा और जहांगीरगंज निवासी निर्भय नरायण सिंह को ज्यादा चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि ज्यादातर यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed