फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Controversial posters of Akhilesh put up near Shivbaba Dham

Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम के पास लगे अखिलेश के विवादित पोस्टर

Mon, 21 Sep 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Controversial posters of Akhilesh put up near Shivbaba Dham
अकबरपुर के ​शिव बाबा के निकट लगा अ​खिलेश यादव का विवादित होर्डिंग। स्रोत ग्रामीण
कटेहरी। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में शुरू हुए पोस्टर विवाद की आंच अंबेडकरनगर तक पहुंच गई। अकबरपुर के शिवबाबा धाम के पास रविवार देर रात तीन अलग-अलग स्थानों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर वाले विवादित होर्डिंग लगाए गए। सोमवार सुबह लोगों की नजर पड़ने पर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होर्डिंग उतरवा दिए।
विज्ञापन

होर्डिंग में अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी, गुलशन यादव, मित्रसेन यादव और रिजवान जहीर की तस्वीरें लगाई गई थीं। पोस्टर पर ‘माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश’ जैसे आरोप लिखे थे। ये होर्डिंग शिवबाबा धाम परिसर के अंदर-बाहर और तिवारीपुर मार्ग पर लगाए गए थे।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और एलआईयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस पोस्टर लगाने वालों की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने आरोप लगाया कि समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से भाजपा से जुड़े लोग ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं। वहीं सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed