फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two arms licenses of the main accused are fake, DM confirmed

Ambedkar Nagar News: मुख्य आरोपी के दो शस्त्र लाइसेंस फर्जी, डीएम ने की पुष्टि

Tue, 19 Aug 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two arms licenses of the main accused are fake, DM confirmed
अंबेडकरनगर। आजमगढ़ के अवैध शस्त्र लाइसेंस पर कारतूस के क्रय विक्रय में पांच लोगों को जेल भेजने के बाद संदिग्ध आठ शास्त्र लाइसेंस की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही अब जिले के सभी शस्त्र लाइसेंसों की भी जांच होगी। पुलिस घर घर जाकर स्थलीय सत्यापन कर पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट देगी। यही नहीं पुलिस ने जिस ज्ञानचंद का अवैध शस्त्र लाइसेंस के साथ पकड़कर कारतूस की खरीदारी के बाद उसको आसपास के जिलों में ज्यादा दाम पर सप्लाई करता था, उसने इसी जनपद से रिवाॅल्वर भी खरीदी थी। पूर्व चुनाव में असलहा जमा होने के बाद असलहे के कैंसिलेशन होना था लेकिन उसने जुगाड़ से उसे बहाल करवाकर अपना असलहा रिलीज करवा लिया था।
विज्ञापन

----
लोगों को पता नहीं बन गए शस्त्र लाइसेंस
पुलिस सूत्रों की माने तो जो आठ शास्त्र लाइसेंस संदिग्ध मिले है। उनकी जांच करने जब पुलिस आजमगढ़ पहुंची तो शास्त्रधारियों किसी भी लाइसेंस के लिए आवेदन न करने की बात पुलिस को बताई। इसमें कई लोग ऐसे भी हैं जो गरीब है। इन सभी के आधार कार्ड का प्रयोग कर उनके नाम से फर्जी शास्त्र लाइसेंस बनाए गए हैं।
विज्ञापन

---
दोनों शस्त्र लाइसेंस निकले फर्जी
ज्ञानचंद के पास से मिले शास्त्र लाइसेंस के फर्जी होने की जांच डीएम आजमगढ़ से कराई जा रही थी। मंगलवार को आजमगढ़ से भेजी गई रिपोर्ट में दोनों लाइसेंस फर्जी होने पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म
अवैध शास्त्र लाइसेंस पर कारतूस के खरीदार के मुख्य आरोपी के जेल जाने के बाद से जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर गन हाउस पर दिनभर यही चर्चा चल रही है। इससे लोगों में दहशत भी है।

------
अन्य लाइसेंसों की जांच जारी

ज्ञानचंद के पास से मिले दोनों शस्त्र लाइसेंस फर्जी निकले हैं। डीएम आजमगढ़ से मिले पत्र में इसकी पुष्टि हो गई है। अन्य शस्त्र लाइसेंसों की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद यहां के शस्त्र लाइसेंसों

- केशव कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed