फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two accused of molesting teenager arrested

किशोरी से दरिंदगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused of molesting teenager arrested
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। किशोरी के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। इन्हीं दोनों पर किशोरी के अपहरण तथा उसे दो दिन तक अपने कब्जे में रखने का आरोप है। पुलिस ने इस बीच उस होटल के सीसीटीवी फुटेज व अन्य रिकार्ड भी अपने कब्जे में ले लिए हैं जहां किशोरी को रोका गया था।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण 16 सितंबर को उस समय हो गया था जब वह पढ़ने के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने उसी दिन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। 18 सितंबर की सुबह किशोरी के स्वयं वापस लौट आने के बाद उसने दो अज्ञात लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। कोर्ट में दिए बयान में उसने सामूहिक दुष्कर्म की भी बात की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इसके बाद दो अज्ञात पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी थी। किशोरी के पिता ने प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि उसकी पुत्री के अपहरण में सगे भाई की पत्नी मीरा तथा कटघरमूसा निवासी अरशद का हाथ है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। इसी बीच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए किशोरी ने बुधवार सुबह घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद आननफानन पुलिस ने केस में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा बढ़ाते हुए अरशद व मीरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने उन दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी तरह की कोशिशें तेज कर दीं जिन पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप था। कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक व अन्य प्रकार की विधियों का प्रयोग करते हुए पुलिस उन आरोपियों तक पहुंच भी गई। शुक्रवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के मुरवाह निवासी अंकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी को अपने साथ लेकर यही युवक निकला था।

इसके साथ ही लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी कृष्णकुमार यादव की भी गिरफ्तारी कर ली गई। कृष्णकुमार पर किशोरी को साथ लेकर लखनऊ के एक होटल में रुकने का प्रमाण पाया गया है। पुलिस के अनुसार अंकेश, अरशद व कृष्णकुमार की आपस में बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कई अन्य तथ्यों पर जांच चल रही है। फिलहाल चार आरोपी अब तक गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed