फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two accused arrested in case of purchase of cartridges on fake arms license

Ambedkar Nagar News: फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर कारतूस खरीद के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of purchase of cartridges on fake arms license
अंबेडकरनगर/बसखारी। फर्जी शस्त्र लाइसेंस से कारतूस का अवैध कारोबार करने के मामले में हंसवर पुलिस ने शुक्रवार को अंतरजनपदीय दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मेंढ़ी सुलेमपुर में कारतूस की सप्लाई होने वाली है। इसके बाद पुलिस ने मेंढ़ी सुलेमपुर में घेराबंदी कर आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र के अनंतपुर निवासी अनुराग यादव व परानपुर अतरौलिया के मो. मासूम को दबोच लिया। इनके पास से चार-चार कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये कारतूस आजमगढ़ के अनंतपुर निवासी ज्ञानचंद से खरीदे थे। चार अन्य के नाम भी कबूल किए हैं। अब इनकी तलाश पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
हंसवर के सेमरा नसीरपुर गांव में 15 अगस्त को पुलिस ने बसखारी के हरैया निवासी अनुराग यादव को अवैध पिस्ताैल के साथ गिरफ्तार किया था। उसने आजमगढ़ के ज्ञानचंद से कारतूस की खरीदारी करने की बात बताई थी। 16 अगस्त को पुलिस ने ज्ञानचंद को गिरफ्तार करने के साथ ही, आर्यन, हेमंत और अवध गन हाउस के मालिक सुखीलाल वर्मा व उनके मुंशी विकास को जेल भेजा था। जांच में गन हाउस पर कई संदिग्ध अवैध शस्त्र लाइसेंस पर कारतूस की खरीदारी करने की पुष्टि की गई थी। इन सभी की जांच डीएम आजमगढ़ से कराई जा रही है।
विज्ञापन


अनियमितता पर गन हाउस का लाइसेंस होगा निरस्त

अवैध शस्त्र लाइसेंस पर कारतूस के क्रय-विक्रय में पांच लोगों को जेल भेजने के बाद से पुलिस जिले के सभी गन हाउस की जांच करने में जुटी है। पुलिस सभी की कुंडली खंगाल रही है। जिस गन हाउस में अनियमितता पकड़ी जाएगी, उन सभी का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। पुलिस इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम के पास भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed