फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tribute paid to martyr policemen

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 21 Oct 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr policemen
अंबेडकरनगर। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर जनता की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया गया। पुलिस लाइन परिसर में बने शहीद स्मारक स्थल पर एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन किया।
विज्ञापन

कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी होती है कि वह देश व समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। वर्दी की जिम्मेदारी सर्वोपरि होती है।
विज्ञापन

एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने देश व समाज के लिए समय-समय पर बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों का जिक्र किया। कहा कि एक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। सभी पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने भी पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया। बताया कि प्रत्येक शहीद होने वाले पुलिसकर्मी को 21 अक्तूबर को स्मृति दिवस के मौके पर याद किया जाता है। इस मौके पर सीओ टांडा संतोष कुमार, सीओ भीटी रुक्मिणी वर्मा व आरआई राजीव राय ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed