फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trial started, pure water will soon reach the homes of one lakh population

Ambedkar Nagar News: ट्रायल शुरू, जल्द एक लाख आबादी के घर पहुंचेगा शुद्ध पानी

Wed, 06 Sep 2023 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Trial started, pure water will soon reach the homes of one lakh population
अंबेडकरनगर। जिले में करीब 66 करोड़ रुपये से जल जीवन मिशन की 22 परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह के अंत तक करीब एक लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। काम करा रही संस्था विंध्या टेलीलिंक मध्यप्रदेश इन दिनों इन परियोजनाओं से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन

हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन के तहत जिले में बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। कुल 510 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 495 परियोजनाओं पर दो कंपनी काम रही हैं। अब तक 33 परियोजनाओं का काम पूरा कर संबंधित क्षेत्र के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। इसी सितंबर माह में 22 और परियोजनाओं का काम पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

इसमें विंध्या टेलीलिंक कार्यदायी संस्था की तरफ से विकास खंड बसखारी के कोड़रा, मेढ़ी सुलेमपुर, लखनपुर, भीटी विकास खंड क्षेत्र के चंदापुर, रामनगर ब्लाक के हथिनाराज पिपरी, रामपुर इंडी पिंडी, सहिजना हमजा, कटेहरी के बीबीपुर रंडौली, आमा, बलईपुर, अशरफपुर बरवां, पतौना, हरिनाथपुर, जलालपुर के रहीमपुरपट्टी, भिस्वा चितौना, चितौना कला, सलाहुद्दीपुर सेठा कला, अंदालपुर भिटौरा उत्तर, बसिया, बड़ेपुर व भियांव ब्लॉक के भीखपुर खुर्द गांव की परियोजना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जतायी खुशी
मेढ़ी सुलेमपुर के राजदेव व हरिनाथपुर के पंकज कुमार ने कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मुहिम सराहनीय है। आम लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा तो एक तरफ पेयजल का संकट दूर होगा तो दूसरी तरफ दूषित पेयजल पीने से होने वाली बीमारियों से भी निजात मिलेगी। ग्रामीणों को सुचारु पेयजल का लाभ मिले इसके लिए तेजी से आपूर्ति बहाल करनी चाहिए।


चल रहा ट्रायल
22 परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है। उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के साथ ही इन दिनों ट्रायल चल रहा है। लीकेज व अन्य समस्याओं को तेजी के साथ दूर किया जा रहा है। सब कुछ दुरुस्त रहा तो इसी माह के अंत तक पानी की आपूर्ति बेहतर ढंग से शुरू कर दी जाएगी। - अमजद हुसैन, प्रोजेक्ट प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed