फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trains will start running from platform one from December

Ambedkar Nagar News: दिसंबर से प्लेटफाॅर्म एक से दौड़ने लगेंगी ट्रेनें

Sun, 29 Oct 2023 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Trains will start running from platform one from December
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक से आगामी दिसंबर माह से ट्रेनें फिर से दौड़ने लगेंगी। स्टेशन पर नए प्लेटफाॅर्म का निर्माण प्रगति पर है। उधर प्लेटफाॅर्म दो व तीन का ही इन दिनों प्रयोग किया जा रहा है। यहां न तो पर्याप्त यात्री बेंच हैं न ही शेड की व्यवस्था। ऐसे में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमृत स्टेशनों की श्रेणी में शामिल अकबरपुर रेलवे स्टेशन ही जिले का प्रमुख स्टेशन है। यहीं से जिले के अधिकतर क्षेत्रों के यात्री ट्रेन से आवागमन के लिए पहुंचते हैं। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में प्लेटफाॅर्म एक को पीछे शिफ्ट किया जा रहा है। ताकि स्टेशन पर एक अतिरिक्त रेल पटरी बिछाई जा सके। रेल लाइन दोहरीकरण होने व आगामी दिनों में अकबरपुर से ट्रेनों का संचालन शुरू होने की संभावना के चलते अतिरिक्त रेल पटरी की जरूरत यहां महसूस की गई।
विज्ञापन

इसके चलते मौजूदा प्लेटफाॅर्म एक के आधे से अधिक हिस्से को तोड़ दिया गया है। इस प्लेटफाॅर्म से पिछले एक वर्ष से कोई यात्री ट्रेन नहीं गुजर रही। नए प्लेटफाॅर्म आदि का निर्माण चल रहा है। रविवार को निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि करीब दो माह के भीतर समूचा निर्माण पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद नए प्लेटफाॅर्म एक से भी ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इससे यात्रियों को प्लेटफाॅर्म दो व तीन तक की दौड़ लगाने से फुर्सत मिल जाएगी। अभी इस प्रक्रिया में बुजुर्गों, दिव्यांगों व महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द पूरा होगा निर्माण
प्लेटफाॅर्म एक का निर्माण जल्द पूरा होगा। इसके बाद इस प्लेटफाॅर्म से भी पहले की तरह ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। प्लेटफाॅर्म दो व तीन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। - विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed