फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic will be smooth in Akbarpur, problem of waterlogging will be resolved.

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर में आवागमन होगा सुचारु, दूर होगी जलभराव की समस्या

Mon, 08 Jul 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Traffic will be smooth in Akbarpur, problem of waterlogging will be resolved.
अंबेडकरनगर। लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये से नगर पालिका परिषद क्षेत्र अकबरपुर में विकास के पंख लगेंगे। 15वें वित्त एवं राज्यवित्त के तहत होने वाले निर्माण कार्य से एक तरफ जहां 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा तो वहीं जलभराव की भी समस्या दूर होगी। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा के साथ-साथ जलभराव की समस्या दूर करने को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। न सिर्फ बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण व मरम्मत कराया जा रहा है बल्कि नाले व नाली का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रकाश व पेयजल व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में अब नगर पालिका परिषद क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों में लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये से विकास को पंख लगेंगे। 15वें वित्त एवं राज्यवित्त के तहत सीसी रोड, मिट्टी पटाई व खड़ंजा निर्माण के साथ-साथ नाली व नाले का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका कार्यालय के अनुसार निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र टेंडर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि जुलाई माह के अंत तक टेंडर पूरा हो जाएगी तो अगस्त के अंत तक निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन व जलभराव समस्या से राहत मिलेगी।
-----------------------

होंगे ये कार्य
15वें वित्त आयोग के तहत कचना डंपिंग ग्राउंड में सीसी रोड निर्माण, नासिरपुर बरवां में राधाकृष्ण अस्पताल से बसखारी रोड तक आरसीसी नाली, इसी मोहल्ले में डॉ. शशिकांत के मकान से शिवकुमार अग्रहरि के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य, अरिया मुख्य मार्ग से बड़ेलाल प्रजापति के मकान तक सीसी रोड का निर्माण, अमरौला में संतराम के मकान से रामअजोर के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण, मालीपुर रोड पर शिवपुरी कॉलोनी में मक्खन के पेट्रोलपंप से संजय गुप्ता के मकान तक मिट्टी पटाई व खड़ंजा कार्य, कृष्णानगर कॉलोनी में जंगबहादुर की दुकान से दक्षिण तरफ शैलेंद्र दुबे के मकान तक आरसीसी नाला निर्माण, डीएवी स्कूल के पास से रामचंदर यादव के मकान तक मिट्टी खड़ंजा कार्य, जयराम वर्मा कॉलोनी में दिग्विजय सिंह के मकान से फजले खां के मकान तक नाली निर्माण कार्य होगा। इसी प्रकार राज्यवित्त के तहत सुरेंद्र के मकान से योगेंद्र के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, इसी मोहल्ले में हनुमान मंदिर से राजेश के मकान तक सीसी रोड निर्माण, सीहमई में दशरथ के मकान से संतराम के घर तक पिच रोड, कमालपुर में जालंधर के घर से हाइवे अप्रोच मार्ग तक मिट्टी खड़ंजा कार्य समेत कई प्रकार के कार्य होंगे।

--------------------------


पार्क का होगा सुंदरीकरण
सीडीओ आवास के सामने स्थित चंद्रशेखर पार्क का सुंदरीकरण होगा। समूचा पार्क परिसर न सिर्फ दूधिया प्रकाश से नहाएगा बल्कि पथ वे का भी निर्माण होगा। फूलदार व छायादार पेड़ लगाए जाने के साथ ही जगह-जगह लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। जालीदार बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। टीन शेड लगाया जाएगा तो साफ सफाई की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

---------------------

शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया
15वें वित्त एवं राज्यवित्त के तहत नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कई प्रकार के निर्माण कार्य होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। - बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed