फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Timber businessman murdered, body of laborer involved in the incident also found

Ambedkar Nagar News: लकड़ी व्यवसायी की हत्या, घटना में शामिल मजदूर का भी मिला शव

Fri, 06 Mar 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Timber businessman murdered, body of laborer involved in the incident also found
मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सुरेंद्र मांझी की हत्या के बाद बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण व लोग।
सद्दरपुर/सुलेमपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के जनार्दनपुर गांव में मंगलवार को लकड़ी व्यवसायी व समाजसेवी सुरेंद्र मांझी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनके पास से सोने की चेन, अंगूठियां और करीब दो लाख रुपये भी गायब थे। दूसरी ओर, सुरेंद्र को फोन कर घटनास्थल पर बुलाने वाले अरविंद प्रजापति का शव बुधवार सुबह अकूतनगर नहर के किनारे मिला।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार सुरेंद्र की हत्या लूट या रंजिश के चलते किए जाने की आशंका है, जबकि अरविंद की हत्या सबूत मिटाने के लिए जहर देकर किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना में शामिल अरविंद का साथी चंदू फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन



जनार्दनपुर गांव में मंगलवार दोपहर नेहरूनगर निवासी लकड़ी व्यवसायी सुरेंद्र मांझी (50) को खेत में बुलाकर धारदार हथियार से सिर, चेहरे और गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावर उन्हें लहूलुहान हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के पास से दो सोने की चेन, दो अंगूठियां और करीब दो लाख रुपये भी गायब थे। सूचना पर एसपी अभिजीत आर. शंकर, एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार और सीओ टांडा शुभम कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया।


जांच के दौरान पता चला कि सुरेंद्र को फोन कर घटनास्थल पर बुलाने वाला मजदूर अरविंद प्रजापति, निवासी पूरा एकडल्ला (टांडा), घटना के बाद से लापता था। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी पत्नी गीता देवी को हिरासत में भी लिया था। इसी बीच बुधवार सुबह अरविंद का शव अकूतपुर नहर के पास पड़ा मिला।


सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अरविंद के मुंह से खून निकल रहा था और पास में शराब की बोतल भी पड़ी मिली। पुलिस उसके साथी चंदू निवासी छांगुरपुर मिश्रौलिया की तलाश कर रही है।


एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अरविंद के घटना में शामिल होने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।




पोस्टमार्टम के दौरान अरविंद का विससरा सुरक्षित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुरेंद्र मांझी की मौत एंटी-मॉर्टम चोटों से होने की पुष्टि हुई है। उनके सिर, चेहरे और गले पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी मारपीट के निशान पाए गए। वहीं अरविंद का विसरा सुरक्षित रखा गया है। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया अरविंद की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed