फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   tight security start in distice

शुक्रवार रात से ही शुरु हो गया कड़ा पहरा, अयोध्या मार्ग पर रोक

Sat, 09 Nov 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
tight security start in distice
अंबेडकरनगर के अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट अयोध्या फैसले के दौरान अधिकारियों को आवश्यक ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। शुक्रवार देर शाम जैसे ही यह खबर मिली कि अयोध्या का फैसला सुप्रीम कोर्ट शनिवार सुबह साढ़े दस बजे सुनाएगा, जिले में पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। आननफानन में सभी 12 बैरियर को सक्रिय करते हुए सीमाओं पर कड़ा पहरा बैठा दिया गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सभी 17 सेक्टर में निकल पड़े। समूचे जिले में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध के बीच अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों को रोक दिया गया। यह सिलसिला शनिवार देर शाम तक चलता रहा। अधिकारियों ने जगह-जगह लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शुक्रवार देर शाम से ही समूचे जिले में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पांच जोन तथा 17 सेक्टर में पूरे जिले को पहले ही विभक्त किया जा चुका था। एक सुपर जोन का भी गठन हुआ था। शुक्रवार रात से ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया। रात भर अधिकारियों ने सभी संवेदनशील जगहों पर भ्रमण किया। 12 स्थानों पर जिले की सीमाएं सील कर जांच शुरु कर दी गई। उधर, जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोलरूम की स्थापना की, जो 24 घंटे काम करेगा।
विज्ञापन

शनिवार भोर से ही सुरक्षा व्यवस्था और तगड़ी कर दी गई। अकबरपुर नगर में पुराने तहसील तिराहे पर बैरियर लगाने के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। फैसला आने में देर था तो भी सुबह ही एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ सदर धर्मेन्द्र सचान भारी पुलिस बल के साथ तहसील तिराहे पहुंच गए। महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी यहां मुस्तैद नजर आयी। टांडा से भी अयोध्या जाने वाले मार्ग पर भी इसी तरह पहरा बिठा दिया गया। इसके अलावा जिले की विभिन्न सीमाओं पर बैरियर लगाने के साथ ही सघन जांच शनिवार को पूरे दिन चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, एडीएम अमरनाथ राय तथा एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने लगातार अलग अलग क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों का मुख्य फोकस अकबरपुर के अलावा संवेदनशील टांडा तथा जलालपुर नगर रहा। पूर्वाह्न 11 बजे करीब फैसला आने के साथ ही विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल ने रूटमार्च किया। अलग अलग मोहल्लों में अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, और अमन चैन कायम रखने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed