फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three sweepers suspended for negligence in duty

ड्यूटी में लापरवाही पर तीन सफाई कर्मी निलंबित

Fri, 29 Apr 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three sweepers suspended for negligence in duty
अंबेडकरनगर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। तीनों पर आरोप है कि वह ग्राम पंचायतों में सफाई नहीं कर रहे थे। इसके अलावा एक सफाई कर्मी पर आरोप है कि उसकी ओर से ड्यूटी न करने के बावजूद फर्जी पेरोल बनाकर वेतन भुगतान का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

शाहपुर परासी ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी रन्नू को कार्य में लापरवाही के चलते डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि वह लंबे समय से गांव में सफाई नहीं कर रहा था। इसके बावजूद अप्रैल 2022 में फर्जी पेरोल बनाकर वेतन भुगतान की कोशिश कर रहा था। ग्राम प्रधान की शिकायत पर एडीओ पंचायत कटेहरी द्वारा जांच की गई। जांच में शिकायत सत्य पाने पर निलंबित करते हुए कटेहरी ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच टांडा एडीओ पंचायत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसी विकास खंड के टेउवा जलालपुर में तैनात सफाई कर्मी अनंतराम की ओर से कार्य में लापरवाही बरतने के चलते डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया गया। जांच का जिम्मा एडीओ अकबरपुर को दिया गया। इसके अलावा डीपीआरओ ने टांडा विकास खंड के फरीदपुर कुतुब में तैनात सफाई कर्मी प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया। आरोप है कि वह लंबे समय से अनुपस्थित चल रहा था। उसकी ड्यूटी पशु आश्रय स्थल भड़सारी पर लगायी गई थी, लेकिन वहां भी ड्यूटी करने के लिए नहीं गया। ऐसे में डीपीआरओ ने उसे निलंबित करते हुए जांच एडीओ पंचायत अकबरपुर को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed