फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three people were duped in the name of sending them abroad, investigation started

Ambedkar Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से ठगी, जांच शुरू

Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three people were duped in the name of sending them abroad, investigation started
अंबेडकरनगर। विदेश भेजने के नाम पर बलिया के तीन लोगों से करीब 75 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर इब्राहिमपुर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं विवेचना को बलिया के रसड़ा थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बलिया के रसड़ा क्षेत्र के अमहर दखिन पट्टी निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह वर्ष 2022 में कुवैत में काम करने गए थे। वहां उनकी मुलाकात इब्राहिमपुर के जियापुर निवासी मोहम्मद हारून उर्फ फारूख से हुई थी। जुलाई 2024 में वीजा समाप्त होने पर दिनेश वापस लौट आए थे। 24 जून 2025 को आरोपियों ने कथित तौर पर 14 लोगों के वीजा की प्रति और नंबर व्हाट्सएप पर धनराशि भेज दी। पीड़ित दिनेश के अनुसार 26 जून 2025 को उसने अपने तथा गांव के दो अन्य लोगों के कुल 45 हजार रुपये नदीम के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन, 27 जून को, उन्हें गोमतीनगर स्थित एक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें वीजा उपलब्ध नहीं कराया गया। पीड़ित ने इस मामले को उसके गृह जनपद बलिया के थाना रसड़ा में स्थानांतरित करने की मांग की, क्योंकि निवासी वहीं के हैं और लेनदेन भी वहीं से किया गया था। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मामले को बलिया पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed