{"_id":"578bcac04f1c1b167cc4b790","slug":"three-people-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में रविवार को भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर के राबी बहाउद्दीनपुर गांव निवासी सुन्नर (50) पुत्र राममूरत शनिवार शाम साइकिल से घर जा रहे थे। वह टांडा रोड पर गांव के निकट पहुंचे ही थे कि इसी बीच बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र के गौराबसंतपुर निवासी विकास (22) पुत्र अरविंद कटेहरी बाजार में बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में घायल हो गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी संदीप (21) पुत्र अखिलेश किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन