{"_id":"632ca14e785f5526db646fda","slug":"three-madrasas-found-without-recognition-ambedkar-nagar-news-lko6496158155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चलते मिले तीन मदरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चलते मिले तीन मदरसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को टांडा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित मदरसों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मदरसे ऐसे मिले जिनकी मान्यता ही नहीं है। टीम ने इन मदरसों के संचालन से संबंधित पत्रावलियों को भी खंगाला।
गौरतलब है कि बीते दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे मदरसों का सर्वे करने का निर्देश दिया था जो बिना मान्यता के संचालित हैं। इसके बाद डीएम सैमुअल पॉल एन ने मदरसों के सर्वे के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बीएसए व संबंधित तहसील के एसडीएम की टीम गठित कर दी।
इस बीच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल गौतम के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में सर्वे किया तो तीन मदरसे बिना मान्यता के संचालित मिले थे। इस बीच गुरुवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने टांडा नगर पालिका क्षेत्र में मदरसों का सर्वे किया।
विज्ञापन
टीम में शामिल अनंत पांडेय ने बताया कि सर्वे में मदरसा जमीयतुल फैजाने हाफिज मिल्लत, मदरसा मदनी तहफीजुल कुरान व मदरसा अशर्फिया मुस्तरुल उलूम के पास मान्यता नहीं मिली। निरीक्षण में मदरसों के संचालन से संबंधित कागजात देर तक खंगाले गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सर्वे आगे भी जारी रहेगा। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को डीएम के माध्यम से भेज दी जाएगी।