{"_id":"573f4fe14f1c1bdb6aac71dc","slug":"three-lineman-scorched-by-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी तार में दौड़ा करंट, तीन लाइनमैन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी तार में दौड़ा करंट, तीन लाइनमैन झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 20 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती झुलसा लाइनमैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल की लाइन ठीक कर रहे एक स्थाई व दो निजी लाइनमैन हाईटेंशन तार की चपेट में आकर करंट से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। तीनों को सीएचसी भीटी ले जाया गया। सीएचसी से दोनों निजी लाइनमैनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से कुछ देर बाद आशुतोष को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर से पहले मदारभारी में राजकीय नलकूप की विद्युत सप्लाई में आई खराबी भीटी विद्युत उपकेंद्र में तैनात स्थाई लाइनमैन अहिरौली थाना अंतर्गत बेलवरा गांव निवासी जयप्रकाश दुबे (50) व दो अन्य निजी लाइनमैन अनिल दुबे (28) निवासी खरसा थाना भीटी व आशुतोष ओझा (26) निवासी काही थाना भीटी ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर लगभग 12 बजे अचानक एचटी तार में करंट का प्रवाह शुरू हो गया। इससे तीनों लाइनमैन करंट की चपेट में आ गए। वे तार से चिपक गए जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तीनों को किसी प्रकार तार से अलग किया लेकिन तब तक अनिल व आशुतोष गंभीर रूप से झुलस चुके थे जबकि जयप्रकाश मामूली रूप से झुलसा था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पावर कारपोरेशन अधिकारियों को देते हुए आननफानन तीनों घायलों को सीएचसी भीटी में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अनिल व आशुतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में आशुतोष की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, शट-डाउन लेने के बाद भी विद्युत आपूर्ति होने से स्थानीय लोगों में पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्याप्त है।
उनका कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही के चलते ही अक्सर निजी लाइनमैन की जान जाती है। लोगों ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल निजी लाइनमैनों के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।