फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   bail plea rejected

Ambedkar Nagar News: हमले के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Wed, 07 Oct 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
bail plea rejected
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला करने के आरोपी मयाराम उर्फ मंशाराम की अग्रिम जमानत अर्जी सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार ने खारिज कर दी। अदालत ने मेडिकल साक्ष्यों और विवेचना की स्थिति को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, देवसरा निवासी लालमन ने तीन जुलाई को थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि दो जुलाई को भूमि विवाद के चलते मयाराम समेत अन्य आरोपी उसके घर पहुंचे और उसकी, पिता हरिलाल, मां व बहन ज्योति की पिटाई की। धारदार हथियार से भी हमला किया गया। घटना में लालमन और हरिलाल को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हरिलाल के सिर में हड्डी तक गहरा घाव था। एक्स-रे में बाईं टेम्पोरो-पैराइटल खोपड़ी और आठवीं, नौवीं व दसवीं पसली में फ्रैक्चर मिला। सीटी स्कैन में सिर के बाएं हिस्से में हेमेटोमा भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि मेडिकल साक्ष्य प्रथमदृष्टया आरोपों का समर्थन करते हैं। विवेचना पूरी नहीं हुई है और हमले में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुरानी रंजिश और घायल गवाहों को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed