{"_id":"cf5289360c0090f2732b05963d8414b2","slug":"three-injured-in-road-accidents-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासिनी दीनू (35) पत्नी राजेश रविवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर थाना क्षेत्र रगडग़ंज गांव निवासी कृष्णकुमार (40) पुत्र नंदलाल सोमवार सुबह बाइक अकबरपुर आते समय हवाईपट्टी के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र बाजार निवासी रामलाल (32) पुत्र घनश्याम सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अकबरपुर नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन