{"_id":"570016f04f1c1b3701f0020b","slug":"three-injured-in-accidents-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Demo pic
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार बेवाना थाना क्षेत्र के सांगी गांव निवासी ज्ञानचंद्र (35) पुत्र रामानंद, बिपिन तिवारी (27) पुत्र कुंजल तिवारी शुक्रवार शाम ऑटो में बैठकर अकबरपुर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
कृष्णानगर कॉलोनी के आस अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई। दोनों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर परासी निवासी रामचंद्र (40) पुत्र बनवारी शुक्रवार शाम अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन