{"_id":"3df13582b20dd28690ff23983eb93876","slug":"three-injured-in-accidents-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर नगर निवासी राघवेंद्र (32) पुत्र राजेश गुरुवार सुबह बाइक से मालीपुर जा रहे थे। मरैला मिल के निकट आगे बढ़ने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी । हेलमेट पहने होने की वजह से उन्हें सिर में तो ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन बाएं पैर में चोट आ जाने की वजह से वह चोटिल हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने एक अन्य जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार किया गया। जलालपुर के नगपुर निवासी रामशंकर (48) बाइक से अपने पुत्र सुरेंद्र 22 के साथ गुरुवार दोपहर करीब बसखारी जा रहे थे। बसखारी बाजार पहुंचने से कुछ दूर पहले ही एक सइकिल सवार बच्चे को बचाने के चक्कर में वे अनियंत्रित हो गए और पिता पुत्र दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन