{"_id":"646e53a919b58407130d962a","slug":"three-homeopathic-hospitals-will-soon-get-their-own-buildings-ambedkar-nagar-news-c-13-1-253578-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन होमियोपैथिक अस्पतालों को जल्द मिलेंगे अपने भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन होमियोपैथिक अस्पतालों को जल्द मिलेंगे अपने भवन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उधार के भवन में संचालित तीन होमियोपैथिक अस्पतालों को शीघ्र ही अपने भवन मिलने की उम्मीद है। 38-38 लाख रुपये की लागत से अस्पताल भवन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अभी इनमें से दो अस्पताल पंचायत भवन जबकि एक अस्पताल सीएचसी में संचालित हो रहा है।
होमियोपैथिक अस्पतालों से जुड़े मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए शासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मालूम हो कि मौजूदा समय में जिले में 19 होमियोपैथिक अस्पताल संचालित हैं। इसमें मात्र एक ही अस्पताल को अपना भवन मिला है। यह अस्पताल जिला अस्पताल परिसर में बने अपने भवन में संचालित है। इसके अलावा अन्य 18 अस्पताल या तो पंचायत के भवन में या फिर सीएचसी व पीएचसी में संचालित हैं।
इस बीच अब तीन अस्पताल के भवन निर्माण का प्रस्ताव जिला होमियोपैथिक कार्यालय ने शासन को भेजा है। इनमें पंचायत भवन में मिझौड़ा व बेलापरसा के अस्पताल जबकि पीएचसी में हीड़ी पकड़िया का होमियोपैथिक अस्पताल चल रहा है। 38-38 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संबंधित अस्पताल के निर्माण को मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाने की उम्मीद है। उधर जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि फिलहाल तीन अस्पतालों के निर्माण की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अन्य अस्पतालों के भवन निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।