फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three clinics found running without recognition

Ambedkar Nagar News: बिना मान्यता चलते मिले तीन क्लीनिक

Sat, 11 May 2024 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Three clinics found running without recognition
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग की जांच में शनिवार को तीन निजी क्लीनिक बिना मान्यता चलते मिले। तीनों के संचालकों के पास कोई डिग्री नहीं मिली। सीएमओ को रिपोर्ट दिए जाने पर अब कार्रवाई होना तय है। शिकायतों के बाद विभागीय निर्देश पर अकबरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. नूर शनिवार को सैदापुर बाजार पहुंचे। वहां शिवम क्लीनिक पर मिले गुल्ली नामक व्यक्ति मरीज देख रहे थे। उनके पास कोई डिग्री नहीं थी। फार्मेसी की भी कोई डिग्री नहीं मिली। उन्हें तत्काल क्लीनिक बंद करने का निर्देश दिया गया। उसी भवन के भूतल में कविता नामक महिला द्वारा प्रसव कराए जाने के प्रमाण मिले। उसके पास भी कोई डिग्री नहीं थी। सिकंदरपुर बाजार में कृष्णावती नामक महिला द्वारा भी प्रसव कराए जाने के साक्ष्य मिले। इन दोनों महिलाओं को भी क्लीनिक तत्काल बंद करने को कहा गया। निरीक्षण से लौट कर सीएचसी प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed