{"_id":"6ab409525b11b62f0d05c495","slug":"teacher-mlc-election-schedule-released-code-of-conduct-enforced-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165501-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव कार्यक्रम जारी, आचार संहिता लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव कार्यक्रम जारी, आचार संहिता लागू
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस सीट से निर्वाचित सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके चलते रिक्त होने वाली सीट के लिए चुनाव कराया जा रहा है।
आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि नौ अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जिले में इसके लिए नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। आयोग ने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कराने की समयसीमा तय की है।
अंबेडकरनगर में फिलहाल करीब 2800 मतदाता हैं। मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ईशा प्रिया ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिले में आचार संहिता के प्रावधान प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
ये बनाए गए मतदान केंद्र
170: कार्यालय क्षेत्र पंचायत अकबरपुर
171: कार्यालय क्षेत्र पंचायत कटेहरी
172: कार्यालय क्षेत्र पंचायत भीटी
173: कार्यालय क्षेत्र पंचायत जलालपुर
174: कार्यालय क्षेत्र पंचायत भियांव
175: कार्यालय क्षेत्र पंचायत रामनगर
176: कार्यालय क्षेत्र पंचायत जहांगीरगंज
177: कार्यालय क्षेत्र पंचायत बसखारी
178: कार्यालय क्षेत्र पंचायत टांडा