फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drains and CC roads will be built in Akbarpur, relief from waterlogging expected

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर में बनेंगे नाले और सीसी रोड, जलभराव से मिलेगी राहत

Wed, 23 Sep 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Drains and CC roads will be built in Akbarpur, relief from waterlogging expected
 नगर पालिका अकबरपुर कार्यालय। संवाद
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में पांच अलग-अलग स्थानों पर नाला और सीसी रोड निर्माण को शासन से स्वीकृति मिली है। इस कार्य के लिए 112.95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं थी। इस कारण अक्सर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती थी। नगरवासियों की इस परेशानी को देखते हुए नगर पालिका ने एक कार्ययोजना बनाई। यह कार्ययोजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत शासन को भेजी गई थी। शासन ने इस महत्वपूर्ण कार्य को कराने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। नाला निर्माण से नगर के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इससे शहर में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर और सुचारु हो सकेगी। सीसी रोड के निर्माण से लोगों का आवागमन भी काफी सुगम होगा।
विज्ञापन

योजना के तहत चार प्रमुख स्थानों पर नाला बनाया जाएगा। इसमें पार्क रोड से इकबाल खां के मकान मस्जिद तक का नाला शामिल है। मुन्नीलाल गौतम के घर से राकेश यादव के घर तक भी नाला निर्माण होगा। रामअशीष के घर से रंजीत यादव के मकान तक भी नाला बनाया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य नाला का भी निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
नगर पालिका में जलनिकासी व मार्ग को सही कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके तहत 112.95 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी हुए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। - राजमणि वर्मा, ईओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed