फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three ANMs and one CHO were absent, their salaries were stopped

Ambedkar Nagar News: तीन एएनएम व एक सीएचओ नदारद, रोका वेतन

Fri, 01 Aug 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three ANMs and one CHO were absent, their salaries were stopped
अंबेडकरनगर। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही को लेकर विभाग गंभीर है। अधिकारियों की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगातार जांच की जा रही है। शुक्रवार को एसीएमओ रामानंद सिद्धार्थ ने अकबरपुर के अरिया बाजार में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया, जहां पर सीएचओ तो मौजूद मिली जबकि एएनएम सुमन वर्मा गैरहाजिर मिलीं। वहीं टांडा के ओदरा सद्दरपुर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर ही बंद मिला। यहां पर न तो सीएचओ प्रतिभा और न ही एएनएम सीमा वर्मा मौजूद मिली। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी एएनएम नीलम नदारद रहीं। इसके बाद सभी गायब कर्मियों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। एसीएमओ ने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक न आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed