फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three and a half kilo tumor was removed through operation

Ambedkar Nagar News: आपरेशन कर निकाला साढ़े तीन किलो का ट्यूमर

Tue, 16 Jan 2024 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three and a half kilo tumor was removed through operation
अंबेडकरनगर। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नूपुर पांडेय ने एक महिला के बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन कर करीब साढ़े तीन किलोग्राम का ट्यूमर बाहर निकाला। सफल ऑपरेशन के बाद अब महिला का स्वास्थ्य ठीक है। आर्थिक रूप से कमजोर महिला काफी दिनों से इलाज के लिए भटक रही थी। काफी समय बाद उसे पता चला कि उसे बच्चेदानी में ट्यूमर है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जब गंभीर दशा में महिला के परिजन उसे लेकर पहुंचे तो वह किसी अनहोनी को लेकर परेशान थे। डॉ. नूपुर पांडेय ने जांच के बाद समस्या के बारे में जानकारी दी और ठीक करने का भरोसा दिलाया। बीते दिनों उनकी अगुवाई डॉ. मीनाली, डॉ. सुदीप की टीम ने संयुक्त रूप से महिला का सफल ऑपरेशन किया। सफल ऑपरेशन कर बच्चेदानी से साढ़े तीन किलो का ट्यूमर निकालने पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य सहित अन्य स्टाफ ने बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed