{"_id":"65aea6e03586d5fac001c454","slug":"there-was-a-rush-to-buy-ram-pataka-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9901-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राम पताका खरीदने को लेकर आपाधापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राम पताका खरीदने को लेकर आपाधापी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर । अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए रविवार रात तक खरीदारी का दौर चला। लोगों ने बाजारों में पहुंचकर बढ़-चढ़कर रामदरबार वाले झंडे की खरीदारी की। नतीजा यह रहा कि जिले की ज्यादातर बाजारों में राम दरबार वाला झंडा ही समाप्त हो गया। ऐसे में लोगों को संकटमोचक हनुमान व जय श्रीराम लिखे झंडे ही मिल पाए।
अकबरपुर नगर के शहजादपुर, सब्जी मंडी, नई सड़क, अकबरपुर अयोध्या मार्ग, बस स्टेशन क्षेत्र में जगह-जगह लगीं पताका व भगवा झंडे की दुकानों पर रविवार को सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा।
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रात तक चली खरीदारी के चलते ज्यादातर दुकानों पर राम दरबार का झंडा समाप्त हो गया। नई सड़क पर झंडे की बिक्री करने वाले संदीप कुमार ने कहा कि हमें यह अंदाजा नहीं था कि इस प्रकार से राम दरबार झंडे की बिक्री होगी। लगभग आठ हजार राम दरबार झंडा मंगवाए थे सब खत्म हो गए।
विज्ञापन
कटरिया के सुनील कुमार व अकबरपुर के विभोर सिंह ने कहा कि राम दरबार झंडा लेने के लिए अकबरपुर नगर की प्रत्येक बाजार तक गए लेकिन नहीं मिला। ऐसे में हनुमान जी व जय श्रीराम लिखा झंडा खरीदना पड़। इसी प्रकार बसखारी, जलालपुर, कटेहरी, टांडा, रामनगर समेत अन्य बाजारों में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर राम दरबार झंडे की खरीदारी की।