फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Theft Disclosed

प्रिंटिग प्रेस कर्मचारी ने ही की थी लाखों की चोरी

Thu, 06 Feb 2020 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Theft Disclosed
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के नई सड़क शहजादपुर स्थित प्रिंटिंग प्रेस में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करने की सफलता हासिल की है। लगभग सात वर्ष से प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले कर्मचारी ने ही चोरी को अंजाम दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने 22 हजार नगदी के साथ ही चोरी के आभूषण भी बरामद किये। बाद में पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 4 फरवरी को दिनदहाड़े अकबरपुर नगर के नई सड़क शहजादपुर स्थित अमरनाथ वर्मा के प्रिंटिंग प्रेस में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पीड़ित के अनुसार चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। गुरुवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि विवेचना के दौरान प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले कर्मचारी राकेश वर्मा निवासी पलिया फरीदपुर कोतवाली अकबरपुर का नाम सामने आया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 22 हजार 350 रुपये नगद के साथ ही एक सोने का हार, मंगलसूत्र, लॉकेट, टॉप्स, कान का बाला, बाली, माथे की बिंदिया, कान की बाली, कान का झाला, नाक की कील, एक मोबाइल बरामद हुआ। बताया कि बाद में पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed