फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The woman was beaten up on the pretext of a broom, fired with hot bars

झाड़फूंक के बहाने महिला को पीटा, गर्म सलाख से दागा

Mon, 05 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The woman was beaten up on the pretext of a broom, fired with hot bars
भीटी। थाना क्षेत्र के बस्तीपुर गांव में झाड़फूंक के बहाने महिला की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद पहुंचे तांत्रिक मौलवी ने लोहे की गर्म सलाख से महिला के चेहरे व शरीर के कई अन्य भागों को दाग दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। जानकारी होते ही महिला के भाइयों ने पहुंचकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी। घायल महिला को पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मामला भीटी थाना क्षेत्र के बस्तीपुर गांव का है। महरुआ थाना अंतर्गत महमदपुर चपरा गांव निवासी शुकरुल्लाह की पुत्री सुन्नतुल निशा का विवाह 15 वर्ष पूर्व भीटी थाना क्षेत्र के बस्तीपुर गांव निवासी जियाउल्लाह से हुआ था। महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को भूत प्रेत की बाधा के चक्कर में पति ने महिला की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद बेवाना थाना क्षेत्र के अहेथिया निवासी तांत्रिक मौलवी मोहम्मद हाशिम को ससुरालीजनों ने गांव बुलाया। इस बीच महिला को होश आ गया। इसके बाद मौलवी ने लोहे की सलाख गर्म कर महिला के चेहरे व शरीर के अन्य भागों को दाग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर जोड़ती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। उसे लगातार लोहे की गर्म सलाख से दागा गया। इससे महिला फिर से बेहोश हो गई। इस बीच जानकारी होते ही महिला के भाई इदरीस व वाजिद अली भीटी थाने पहुंचे और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति जियाउल्लाह व तांत्रिक मौलवी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मौके से पति को गिरफ्तार कर लिया। एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तांत्रिक की तलाश जारी है। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed