फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The water level of the Saryu has decreased, but the impact of the flood hasn't ended.

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर घटा, पर बाढ़ की मार नहीं हुई खत्म

Sun, 23 Aug 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Saryu has decreased, but the impact of the flood hasn't ended.
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में आराजी देवारा के प्रसाद कर्मी का पूरा मार्ग पर भरे पानी के बीच आवागमन
अंबेडकरनगर। सरयू का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को कुछ राहत मिली है, लेकिन राजेसुल्तानपुर में कई मार्गों पर पानी बहने और टांडा में नदी के खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण मुश्किलें बनी हुई हैं। वहीं, पानी घटने के बाद कीचड़ और सड़न से बीमारियों का अंदेशा बढ़ गया है। ग्रामीणाें ने स्वास्थ्य विभाग से मदद की अपील की है।
विज्ञापन


राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में रविवार को सरयू का जलस्तर 85.45 मीटर से घटकर 85.24 मीटर पहुंच गया। 24 घंटे में 21 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। नदी अब खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर घटने से मांझा कम्हरिया के ग्रामीणों को राहत मिली है। कल्लू का पूरा मार्ग पर भी पानी काफी कम हुआ है। इसके बावजूद आराजी देवारा के हंसू का पूरा और प्रसाद कुर्मी का पूरा में स्थिति सामान्य नहीं हुई है। प्रसाद कुर्मी का पूरा मार्ग पर बाढ़ का पानी अभी बह रहा है। ग्रामीणों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हंसू का पूरा में करीब आधा दर्जन ग्रामीण अभी भी नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जलस्तर इसी तरह घटता रहा तो करीब दो दिन में मार्ग से पानी हट सकता है। पानी उतरने के बाद घास-फूस की सड़न से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा है। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने मांझा कम्हरिया और आराजी देवारा कमरिया में मच्छररोधी दवा छिड़काव तथा दर्शन नगर बंधे पर स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रहा है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा में खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर नदी

रविवार को टांडा में सरयू का जलस्तर 92.860 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर अधिक है। शुक्रवार की तुलना में 24 सेंटीमीटर ऊपर से जलस्तर में 11 सेंटीमीटर कमी आई है। मांझा कला, मांझा चिंतौरा, केवटला, नैपुरा, सलोनाघाट, ढेलमऊ, अवसानपुर और महरीपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों पर नजर रखी जा रही है। टांडा हनुमानगढ़ी की सभी सीढ़ियां डूब गई हैं। उल्टहवा माझा में करीब 200 बीघा खेत और नदी किनारे की धान की फसल जलमग्न है। वहीं, जालिम का पूरा, दिलसेन का पूरा, बाबूराम का पूरा और कुशमौलिया में अभी घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। नेहरूनगर के बिछावट के दोनों ओर पानी भर गया है और मेहनिया तक भी पहुंचा है हालांकि घर सुरक्षित हैं। तहसीलदार गरिमा भार्गव ने लेखपाल राजन पटेल के साथ मुबारकपुर के ठोकर नंबर 22 का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डेंजर प्वाइंटों और नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी हो रही है। फिलहाल किसी घर में पानी नहीं पहुंचा है।

राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में आराजी देवारा के प्रसाद कर्मी का पूरा मार्ग पर भरे पानी के बीच आवागमन

राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में आराजी देवारा के प्रसाद कर्मी का पूरा मार्ग पर भरे पानी के बीच आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed