फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The textile industry will be given new momentum: Nandi

कपड़ा उद्योग को दी जाएगी नई गति : नंदी

Fri, 24 Jul 2026 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
The textile industry will be given new momentum: Nandi
टांडा में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों से संवाद करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।स
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ''नंदी'' ने बृहस्पतिवार शाम टांडा शहर के व्यापारियों, कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्यमियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से अलग-अलग स्थानों पर संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनते हुए कपड़ा उद्योग को नई ऊर्जा देने तथा व्यापार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

टांडा के शिवांशी कॉम्प्लेक्स चौराहा पर भाजपा जिला संगठन की ओर से आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह में मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री इल्तिफातगंज चौराहा स्थित सत्यम प्रकाश मैरिज लॉन पहुंचे, जहां वैश्य समाज व व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। वहीं, हयातगंज, हनुमानगढ़ी में जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष भूपेश जायसवाल के आवास पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यापार एवं उद्योग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने टांडा के पारंपरिक कपड़ा उद्योग की गिरती स्थिति, बिजली की बढ़ती लागत, आधुनिक मशीनों के लिए वित्तीय सहायता, मार्केटिंग की कमी, जीएसटी से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं, स्थानीय उद्योग को प्रोत्साहन और युवाओं के लिए रोजगार सृजन जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। व्यापारियों ने कहा कि कभी प्रदेश के प्रमुख टेक्सटाइल केंद्रों में शामिल रहा टांडा का कपड़ा उद्योग आज कई चुनौतियों से जूझ रहा है, जिसके लिए विशेष औद्योगिक पैकेज और आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता है।

कैबिनेट मंत्री नंदी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि टांडा का कपड़ा उद्योग प्रदेश की पहचान है और इसे नई ऊंचाई देने के लिए सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों के माध्यम से शासन स्तर पर उठाया जाएगा और समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों को सुरक्षित और पारदर्शी कारोबारी वातावरण मिला है तथा उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed