फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The SP candidate Sangeeta from Alapur submitted nomination form

आलापुर की सपा प्रत्याशी संगीता ने किया नामांकन

Thu, 16 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
The SP candidate Sangeeta from Alapur submitted nomination form
चुनाव - फोटो : symbolic

विधानसभा सीट आलापुर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी संगीता कन्नौजिया ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र दो सेट में जमा किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट व आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। गुरुवार पूर्वाह्न आलापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की नई घोषित उम्मीदवार संगीता कन्नौजिया वरिष्ठ सपा नेताओं व समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचीं।

विज्ञापन


यहां से वे प्रस्तावकों व वरिष्ठ सपा नेताओं के साथ नामांकन कक्ष पहुंचीं और दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। एमएलसी व जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव की मौजूदगी में प्रस्तावक योगेंद्रनाथ त्रिपाठी व मोहम्मद मोबीन बनेे। नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट के निकट तक ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव, अजीत यादव, बलिराम, विद्यासिंह भारती व सुनील कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी व एएसपी राममोहन सिंह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सभी पांच विधानसभा सीट अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, आलापुर व टांडा से कुल 59 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पांच नामांकन पत्र रद्द होने पर कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इसी बीच बीते दिनों आलापुर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर कन्नौजिया का उस समय हार्ट अटैक से निधन हो गया जब वह प्रचार करने निकले हुए थे।


इससे जिला निर्वाचन अधिकारी ने आलापुर विधानसभा सीट का चुनाव स्थगित करते हुए रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयोग को भेज दी थी। विगत दिवस चुनाव आयोग ने आलापुर विधानसभा सीट पर मतदान 9 मार्च को कराए जाने के साथ ही 14 से 20 फरवरी के बीच नामांकन किए जाने की घोषणा की थी। नियमों के तहत सिर्फ सपा प्रत्याशी संगीता ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed