फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The son said that the father burnt the mother to death

Ambedkar Nagar News: बेटे ने कहा, पिता ने मां को जलाकर मार डाला

Mon, 10 Mar 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 10 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The son said that the father burnt the mother to death
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र आलापुर के अखलासपुर गांव में मिथलेश की टेंट हाउस की दुकान में आठ मार्च की दोपहर संदिग्ध हालात में आग लगने से पत्नी वंदना की जलकर मौत हो गई थी। मृतका के बेटे अर्पित ने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी केस नहीं दर्ज होने पर सोमवार को अपने नाना बृजलाल चौहान के साथ एसपी कार्यालय पहुंच न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

अर्पित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि आठ मार्च की सुबह उनके पिता मिथलेश व मां वंदना के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बार उनके पिता टेंट हाउस की दुकान में चले गए थे। कुछ देर बाद वंदना टेंट हाउस के बगल स्थित जनसेवा केंद्र पर रुपये निकालने गईं, लेकिन निकासी नहीं होने पर टेंट हाउस पर चली गई थीं।
विज्ञापन

दुकान में पिता मिथेलश कुमार के साथ एक लड़की मौजूद थी। इसी को लेकर दोनोंं के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया था। कुछ देर बाद गांव के एक युवक ने उसे बताया कि तुम्हारे टेंट हाउस की दुकान में आग लगी है। दरवाजा बाहर से बंद है। बाहर कुर्सी पर तुम्हारे पिता बैठे हैं, लेकिन आग बुझाने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना सुन जब भागते हुए घटना स्थल पर पहुंचा तो मां आग में जल रही थी। आरोप है कि घटना के बाद मिथलेश ने अर्पित से कहा था कि हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, पुलिस से कुछ भी नहीं बताना। यदि कोई कुछ पूछता है तो शार्ट-सर्किट से आग लगने की बात ही कहना। इससे यह साफ है उनके पिता ने ही मेरी मां को आग से जलाकर मार डाला है।

-------------
नाबालिग की तहरीर पर कैसे लिखें मुकदमा
थाना प्रभारी आलापुर राकेश कुमार पहले तो तहरीर मिलने से इन्कार कर रहे थे, लेकिन जब मामला एसपी कार्यालय तक पहुंच गया तो अब नाबालिग की तहरीर पर मुकदमा कैसे लिखें की बात कह रहे हैं। ऐसे में गंभीर मामले में भी पुलिस की संवेदनहीनता एक बार फिर उजागर हुई है।
वर्जन है
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed