{"_id":"58727d214f1c1b1729ba82ef","slug":"the-school-upto-class-viiith-will-be-closed-by-january-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : symbolic
जिले में कड़ाके की ठंड देखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूर्व में कक्षा आठ तक के विद्यालयों में सात जनवरी तक अवकाश की घोषणा की थी।
विज्ञापन
आठ को रविवार का अवकाश होने के चलते नौ जनवरी से विद्यालय खुलने थे। मगर कड़ाके की ठंड देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ने बीएसए को भेजे पत्र में निर्देशित किया है कि अवकाश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन