फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The restoration of the 300-year-old historic well has begun

Ambedkar Nagar News: 300 वर्ष पुराने ऐतिहासिक कुएं के जीर्णोद्धार की शुरुआत

Fri, 24 Jul 2026 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
The restoration of the 300-year-old historic well has begun
बेवाना ग्राम सभा के फुलवरिया बाग में 300 वर्ष पुराने ऐतिहासिक कुएं के जीर्णोद्धार के शुभारंभ अव
मालीपुर। बेवाना ग्राम सभा के फुलवरिया बाग स्थित श्मशान घाट में लगभग 300 वर्ष पुराने ऐतिहासिक कुएं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार यह कुआं झाड़-झंखाड़ से घिर गया था और सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण कई बार मवेशी इसमें गिरकर घायल हो चुके थे।
विज्ञापन

अब स्थानीय लोगों और कुर्मी समाज के सहयोग से इस प्राचीन धरोहर को सुरक्षित और संरक्षित करने की पहल की गई है। जीर्णोद्धार अभियान के तहत कुएं की सफाई, मरम्मत और उसके चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। समाज के लोगों का कहना है कि यह कुआं केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि गांव की ऐतिहासिक विरासत और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन

इस कार्य में मुकुल चौधरी, अमरनाथ चौधरी, भुल्लुर चौधरी, बृजेंद्र चौधरी, संदीप चौधरी सहित कई ग्रामीण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। मुकुल चौधरी ने कहा कि यह कुआं हमारे पूर्वजों की पहचान है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed