फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The movement of one lakh people became easy

एक लाख लोगों का आवागमन हुआ आसान

Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The movement of one lakh people became easy
अंबेडकरनगर। लगभग सवा सात करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सोनगांव ताराखुर्द संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था ने पूरा कर दिया है। लगभग 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण को निर्धारित समय सीमा से आधे समय में ही सड़क पर डामर का कार्य पूरा कर लिया है। इस सड़क के निर्माण से लगभग एक लाख आबादी सीधे तौर पर सुचारु आवागमन का लाभ उठा सकेगी। ग्रामीणों को इस मार्ग से जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सोनगांव ताराखुर्द संपर्क मार्ग लगभग 14 किलोमीटर लंबा है। ग्रामीण क्षेत्र की इस सड़क पर कई छोटी बाजारें भी हैं। लंबे समय पहले पिच बना यह मार्ग मौजूदा समय में बदहाल हो गया था। ऐसे में सरकार ने इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दोबारा पिच करने की योजना तैयार की। लगभग 14 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए शासन से 7 करोड़ 27 लाख 84 हजार रुपये की स्वीकृति हुई।
विज्ञापन

मार्ग निर्माण का कार्य बीती 23 मार्च को शुरू हुआ, जिसे 23 मार्च 2022 में पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस सड़क के निर्माण का जिम्मा पीके कंस्ट्रक्शन बरियावन को सौंपी गई। निर्माणदायी संस्था ने सराहनीय कार्य करते हुए निर्धारित समय से आधे समय में सड़क के डामरीकरण तक का कार्य पूरा कर लिया है। इससे दर्जनों गांवों की लगभग एक लाख की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिल रहा है। संस्था इन दिनों इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी इस सड़क के अनुरक्षण का कार्य निर्माणदायी संस्था को 5 वर्षों तक करना है। संस्था की जिम्मेदारी है कि वह वर्ष मार्च 2027 तक सड़क के अनुरक्षण का कार्य देखी। इसके लिए शासन से संस्था को 96 लाख 67 हजार रुपये अतिरिक्त धनराशि मुहैया होगी। बताया जाता है कि इस मार्ग पर घटकना, अटंगी, गौरा, मुबारकपुर, रानीपुर व ताराखुर्द सहित करीब आधा दर्जन से अधिक छोटी बाजारें हैं। सड़क के नए सिरे से बन जाने से नागरिकों को जिला मुख्यालय तक सुचारु आवागमन का लाभ मिल रहा है। अटंगी निवासी घनश्याम, गौरा के हीरालाल निषाद, रामअचल, रामशबद आदि ने सड़क बन जाने पर खुशी का इजहार किया है। कहा कि सड़क के बन जाने से न सिर्फ आवागमन में लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी तेजी आएगी।

तेजी से कराया जा रहा कार्य
कार्यदायी संस्था ने सड़क डामरीकरण का कार्य काफी तेजी के साथ पूरा कराया है, जो सराहनीय है। कहा कि इन दिनों इंटरलॉकिंग व नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। बारिश के चलते कार्य प्रभावित हुआ है। मौसम ठीक होने के साथ कार्य में तेजी आ रही है।
- आशीष मेहरोत्रा, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed